बुलन्दशहर

आर के पब्लिक स्कूल में हुई मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा, प्रतिभाशालियों को दी जायेगी छात्रवृत्ति 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)आर के पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर शैक्षिक अवसर प्रदान करना है।

रविवार को संपन्न हुई छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मनोयोग से परीक्षा दी। विद्यालय स्टाफ ने परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं गई थी। प्रबंधक शाहिद अली ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली बच्चों को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए समुचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाना है।

प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार से परीक्षाओं का आयोजन किया जाता रहेगा।

क्षेत्र के अभिभावकों और विद्यार्थियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए विद्यालय के इस कदम को सराहनीय पहल बताया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!