बुलन्दशहर
बरकत और ख़ुदा की इबादत का प्रतीक है माहे रमजान
आज चांद रात , गुरुवार से माहे रमजान का आगाज

औरंगाबाद (बुलंदशहर)ख़ुदा की इबादत और ने हमतों का सबब है माहे रमजान। गुरुवार से पवित्र रमजान माह का आगाज होने जा रहा है। आज चांद रात से सभी मस्जिदों में तराबियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा गुरुवार सुबह तीन बजे सहरी के बाद रोज़ा शुरू हो जाएगा।
मुस्लिम समाज के पाक महीने रमजान का आगाज गुरुवार से होने जा रहा है। माहे रमजान में मुस्लिम समाज के अधिकांश लोग खास कर महिलाएं रोज़ा रखने के साथ खुदा की इबादत में पूरा दिन गुजारने में जुट जाते हैं। अल्लाह की इबादत और नेकी की राह में लगे लोग सारे दिन रोजा रखते हैं और शाम को अपना रोजा खोलते हैं।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल







