बुलन्दशहर

शिवाली में हुआ सांसद खेल महोत्सव 

ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान ने किया शुभारंभ 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )शिवाली मंडल के सहकारी नगर में शनिदेव मंदिर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ लखावटी ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान ने किया। महोत्सव में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।‌विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महोत्सव का आयोजन भाजपा शिवाली मंडल अध्यक्ष मोहित कपासिया की देखरेख में गुरुवार को हुआ। महोत्सव का शुभारंभ करने पहुंचे ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान एडवोकेट का आयोजकों ने माल्यार्पण कर बुके भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया। बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए ईश्वर पहलवान एडवोकेट ने कहा कि खेलों से मनुष्य का शारीरिक और मानसिक विकास होता है नेतृत्व क्षमता की वृद्धि होती है और आत्मविश्वास बढ़ने से मनोबल और उर्जा बढते हैं। सभी को खासकर बच्चों को शिक्षा के साथ साथ खेलों में पर्याप्त रूचि लेनी चाहिए और प्रति दिन खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर दौड़, खेलकूद, और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं जिनमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहित कपासिया चेयरमैन किशनपाल लोधी नरेश तायल विजय कपासिया सतवीर प्रधान धनौरा आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!