आस्था
कृष्ण बालाजी दरबार में मंगल आरती करने पहुँचे नगर कोतवाल

बुलंदशहर:जनपद बुलंदशहर के कृष्ण नगर में स्थित श्री बालाजी महाराज के दिव्य धाम बालाजी दरबार में मंगल आरती करने के लिए नगर कोतवाली बुलंदशहर के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर का आगमन हुआ। आरती के उपरांत बालाजी दरबार के महंत स्वामी परमदेव महाराज ने थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर के द्वारा नगर में किए जा रहे उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों तथा उत्तम सुरक्षा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए जीवन में सदेव जीवन पथ पर अग्रसर होकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन प्रदान किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य करणवीर सिरोही, वरिष्ठ पत्रकार संजय गोयल, सुशील शर्मा, अरुण गोयल, नरेश वर्मा, पवन गोयल डॉक्टर विजय, कृष्ण गोपाल गोयल, आदि सम्मानित गण उपस्थित रहे।






