जेवर विधानसभा के गाँव-गाँव जा रहे नरेंद्र डाढ़ा

दनकौर:जेवर विधानसभा क्षेत्र के कनारसी शक्ति केंद्र एवं अमरपुर शक्ति केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जेवर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र डाढ़ा जी द्वारा बूथ अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान नरेंद्र डाढ़ा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 28 मार्च 2026 को होने वाले जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है, जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
नरेंद्र डाढ़ा जी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और प्रधानमंत्री जी के विचारों को अवश्य सुनें। उन्होंने यह भी बताया कि वे लगातार जेवर विधानसभा के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों के बीच जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ा रहे हैं तथा सभी को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री ठाकुर धर्मेंद्र भाटी जी एवं दनकौर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि जी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट घनश्याम पाल निर्मल






