दनकौर

पोवारी गांव की गौशाला में पहुंचे नरेंद्र डाढ़ा, गौवंश सेवा हेतु कराई पानी के ड्रम की व्यवस्था

बिलासपुर: जेवर विधानसभा क्षेत्र के पोवारी गांव में प्राधिकरण द्वारा निर्मित गौशाला में पूर्व जेवर विधानसभा प्रत्याशी,भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता नरेंद्र डाढ़ा पहुंचे। गौशाला के कर्मचारियों द्वारा पानी की व्यवस्था की समस्या बताए जाने पर नरेंद्र डाढ़ा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए गौवंश के लिए पानी के ड्रम की व्यवस्था कराई।

ज्ञात हो कि जैसे ही उन्हें गौशाला की स्थिति की जानकारी मिली बिना किसी विलंब के गौशाला पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण किया। पूरे परिसर में घूमकर गौवंश की देखभाल और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा गौ माता को गुड़ खिलाकर सेवा की।

नरेंद्र डाढ़ा ने कहा कि गौ माता हमारे सनातन धर्म और संस्कृति का आधार हैं। गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गाय का दूध पीता है, वह सामान्यतः स्वस्थ रहता है। इसलिए गौ पालन हमारी परंपरा ही नहीं बल्कि समाज और स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने गौशाला के कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि गौवंश की सेवा और संरक्षण के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह हर संभव सहयोग करते रहेंगे।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी गौ सेवा के प्रति नरेंद्र डाढ़ा की तत्परता की सराहना की।

रिपोर्ट – घनश्याम पाल निर्मल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!