ग्रेटर नोएडा

नारी एक शक्ति, नारी एक सम्मान-2026 : ग्रेटर नोएडा में नारी सशक्तिकरण का प्रेरणादायी आयोजन

नारी सृष्टि की आधारशिला और सृजन-शक्ति - डा० बबीता चौहान अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला आयोग

ग्रेटर नोएडाआज ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईपीपीटी कॉलेज में “आराध्या एक अहसास फाउंडेशन” के तत्वावधान में “नारी एक शक्ति, नारी एक सम्मान–2026” विषय पर एक प्रेरणादायी एवं गरिमामय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता तथा नारी सम्मान के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा० बबीता चौहान, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला आयोग रहीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में डा० चौहान ने कहा कि नारी सृष्टि की आधारशिला और सृजन-शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को “शक्ति-स्वरूपा” एवं “मातृ-तत्त्व” के रूप में सर्वोच्च सम्मान प्राप्त है। उन्होंने दहेज प्रथा, लैंगिक भेदभाव एवं अशिक्षा जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, आत्मनिर्भरता और जागरूकता ही नारी सशक्तिकरण के मजबूत स्तंभ हैं। युवतियों को संबोधित करते हुए उन्होंने आत्मविश्वास एवं दृढ़ संकल्प के साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के चेयरमैन संजय सुदान एवं डायरेक्टर डा० जितेश खत्री द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सृष्टि चौधरी एवं पृथ्वी मैम ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम के को-फाउंडर मनीष गुप्ता एवं कुलदीप शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। मीडिया एक्जीक्यूटिव भगवत प्रसाद शर्मा, पंकज रावल, संजय सिंह एवं योगेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!