नव नियुक्त दनकौर भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि का रमेश मिष्ठान व नमकीन भंडार पर हुआ जोरदार स्वागत
सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक अनिल गोयल ने अपने प्रतिष्ठान रमेश मिष्ठान व नमकीन भंडार पर किया जोरदार स्वागत

दनकौर :भाजपा द्वारा दनकौर भाजपा मंडल पर ग्राम अच्छेजा निवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गजेंद्र वाल्मीकि को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता व लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा गौतम बुध नगर के जिला संयोजक व्यापारी अनिल गोयल द्वारा भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में लंबा बाजार में स्थित अपने प्रतिष्ठान रमेश मिष्ठान व नमकीन भंडार पर फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया,
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि ने आश्वासन देते हुए कहा कि उनका प्रयास होगा कि सभी कार्यकर्ताओं व व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करते हुए कस्बे सहित पूरे क्षेत्र को समस्याओं से मुक्त करते हुए मान्य प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचा पार्टी को मजबूत करेंगे ,कार्यकर्ता भी जनता की समस्याओं को समय-समय पर उन्हें अवगत कराते रहे इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको आश्वासन देते हुए कहा कि सभी उनसे कंधे से कंधा मिलाकर जनहित में पार्टी का कार्य करते रहेंगे
इस मौके पर दनकौर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ,मंडल महामंत्री अमित नगर ,अखिलेश नगर, नवनीत ,वेद प्रकाश तायल, गिरीश गुप्ता ,महेश गौतम, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, हरपाल सिंह ,दिनेश नागर, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे,