बुलन्दशहर

रमजान माह के अंतिम जुम्मे पर हजारों ने पढ़ी जामा मस्जिद में नमाज ,पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )पवित्र रमजान माह के अंतिम जुम्मे पर हजारों लोगों ने जामा मस्जिद पहुंच कर नमाज़ अदा की। नमाज़ के दौरान पुलिस ने कड़ी चौकसी बनाये रखी। नमाज़ शांति पूर्वक संपन्न हुई।ईद पर्व शनिवार (कल) मनाया जाएगा ।

स्टेट हाइवे स्थित जामा मस्जिद में रमजान माह के अंतिम जुमे पर नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज़ जामा मस्जिद के पेश इमाम कारी शेर मौहम्मद साहब ने पढ़ाई। नमाज़ से पूर्व नमाजियों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद से अल्लाह से मांगी मन्नतें पूरी होती है। सभी को अपने ईमान पर रहकर नेकी और इबादत करते हुए जीवन बसर करना चाहिए।‌ जरुरत मंदों की भरपूर इमदाद करें।

थाना प्रभारी रामनरायण सिंह मय भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहकर कड़ी चौकसी बनाये हुए थे। शांति पूर्वक नमाज संपन्न हुई। सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। ईद पर्व शनिवार को मनाया जाएगा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!