GNIOT में एक दिवसीय MATLAB कॉन्क्लेव का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:GNIX टेक्निकल क्लब, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग, GNIOT द्वारा एडवांस्ड सिग्नल प्रोसेसिंग एवं मशीन लर्निंग लैब में एक दिवसीय MATLAB कॉन्क्लेव का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को MATLAB एवं SIMULINK के माध्यम से मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडलिंग तथा IoT अनुप्रयोगों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। प्रथम सत्र में श्री अंशुमान प्रकाश ने इंजीनियरिंग अनुप्रयोगों हेतु मशीन एवं डीप लर्निंग पर व्याख्यान दिया, जबकि द्वितीय सत्र में श्री अरमान अंसारी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडलिंग एवं IoT तकनीकों पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विभाग ने निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता एवं विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश ओझा के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।







