ग्रेटर नोएडा

ऑरेंज डे – महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन अभियान 

ग्रेटर नोएडा: ग्रीन ग्रेटर नोएडा क्लब कि अध्यक्ष अमिता सिंह बताया कि हमारा क्लब पिछले 20 वर्षों से महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर कार्य करता आ रहा है। Orange Day के अवसर पर हम अपने अभियान ‘Violence Against Women’ को एक नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

इस वर्ष हमने Distract Rise and Run जैसे जागरूकता अभियानों से शुरुआत की, ताकि समाज में महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा, भेदभाव और अन्य अन्याय के खिलाफ एक मज़बूत आवाज़ उठाई जा सके।

25 नवंबर को क्लब के 20 वर्ष पूर्ण होने का विशेष दिन भी है,  हमने महिलाओं की सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, आर्थिक सशक्तिकरण और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई गतिविधियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

मुकुल गोयल ने कहा कि हम जिले की मजिस्ट्रेट (DM मैडम) से भी मिले और महिलाओं की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

IWC of Green Greater Noida सदैव समाज के हित में समर्पित भाव से कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।

हमारी क्लब अध्यक्ष अमिता सिंह और सभी समर्पित सदस्य निरंतर समाज के उत्थान, जागरूकता और सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

उनका उत्साह, मेहनत और निस्वार्थ सेवा ही हमारे क्लब की सबसे बड़ी शक्ति है।

अपील है हम सभी मिलकर हिंसा मुक्त समाज, सम्मानपूर्ण जीवन और सशक्त महिलाओं की दिशा में एक कदम और।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!