शिक्षण संस्थान

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु पदयात्रा का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 4 अप्रैल 2026 को एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर. सी. शर्मा, प्रबंध निर्देशिका प्रतिभा शर्मा तथा पुलिस अधिकारियों श्री विकास यादव एवं श्री चेतन सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस पदयात्रा में लगभग 250 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों एवं पोस्टरों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को उजागर किया और इससे जुड़े भ्रमों को दूर करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन पर यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

पदयात्रा के दौरान विभिन्न संस्थानों की प्रधानाचार्या शिखा सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. पल्लवी मनीष लवहाले, प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार विश्नोई, प्रधानाचार्य श्री प्रिंस तथा विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार बंसल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!