
बुलंदशहर:रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी के द्वारा जय मित्तल जी के संयोजन मे पिनेकल ग्लोबल स्कूल चोला रोड पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 2 फरवरी दिन सोमवार प्रात 10:00 बजे से किया गया जिसमें लगभग 300 बच्चे ने हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता में Class 1 and 2 : Group A : विषय: स्वच्छ खाएं, स्वच्छ रहें,Class 3 and 4 : Group B : विषय : गांव बनाम शहर – एक दृश्य,Class 5 and 6 : Group C : पर्यावरण संरक्षण,Class 7 and 8 : Group D : विषय: बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ,Class 9 and 11 : Group E : विषय: भारत – विकास की ओर नामक विषय पर सभी बच्चों ने हिस्सा लिया,
क्लब अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि यह प्रतियोगिता बाल प्रतिभा विकास के लिए एक उत्कर्ष, सराहनीय और प्रशंसनीय कार्य है अजय गोयल, मनीष कंसल, शिखर अग्रवाल, अमित गर्ग, स्कूल की तरफसे मनोश्री शर्मा, ऋषिकांत, सीमा, ज्योति, स्वाती, तनु, गरिष्ठा, काकुल, गीता, मुस्कान, सनी, अशफा, यश शर्मा का सहयोग रहा,
रिपोर्ट संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7







