शिक्षण संस्थान

पाल आदर्श जूनियर हाईस्कूल आंजनी का रिजल्ट रहा शत् प्रतिशत

औरंगाबाद (बुलंदशहर )पाल आदर्श जूनियर हाईस्कूल आंजनी का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा। मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का शुभारंभ प्रबंधक वेद प्रकाश लोधी ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि शिक्षा ही भविष्य संवार सकती है। कड़ी मेहनत और लगन से ही शिक्षा का हर मुकाम हासिल करना संभव है

नर्सरी में लविश,एल के जी में अल्फिजा़, यूकेजी में कान्हा प्रथम स्थान पर रहे, तो कक्षा एक में सागर कक्षा दो में प्रियंका कक्षा तीन में चेतन कक्षा चार में साक्षी और कक्षा पांच में इशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया वहीं कक्षा छह में जान्हवी कक्षा सात में प्राची कक्षा आठ में गरिमा पहले स्थान पर ,कक्षा नौ में खुश्बू सैफी व कक्षा ग्यारह में मोनिका ने बाजी मारी।

प्रबंधक वेद प्रकाश लोधी एवं प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने मेधावी छात्रों को प्रमाणपत्र एवं टृाफी प्रदान कर सम्मानित किया।

उप प्रधानाचार्य युसूफ खान, के पी सिंह, योगेश सिंह मुकेश शर्मा वीर प्रकाश धर्मेंद्र सिंह आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

रिपोर्टर राजेन्द्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!