जमीन के सर्किल रेट नहीं बढ़े तो नए आंदोलन की तैयारी कर महासंग्राम किया जाएगा- पवन खटाना
मामूरा में अपने जोरदार स्वागत पर बोले किसान नेता पवन खटाना

ग्रेटर नोएडा:आज भारतीय किसान यूनियन नोएडा के कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता भाई पवन खटाना जी का नोएडा के सेक्टर 19 बारात घर एवं मामूरा में ग्राम वासियों ने पगड़ी पहनकर एवं फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया पवन खटाना ने कहा संगठन ने जो जिम्मेदारी आप सभी के आशीर्वाद से मिली है उस पर मैं भली-भांति आपकी समस्याओं को लेकर हमेशा आगे खड़ा रहूंगा और किसान मजदूर की लड़ाई लड़ता रहूंगा आप सभी मेरी ताकत है और सरकार द्वारा पिछले काफी समय से किसानों जमीन के सर्किल रेट नहीं बढ़ाया अगर जल्द ही नहीं बढ़ाए गए तो जल्दी एक नए आंदोलन की तैयारी कर महासंग्राम किया जाएगा,
इस मौके पर राजे गुलाब बिधूड़ी अजीत अधाना रॉबिन नागर योगेश भाटी गजेंद्र चौधरी लाला यादव अमित डेटा सुंदर पवन नागर ललित चौहान अमित सचिन गजराज भाटी बेगराज प्रधान जगत प्रधान सोनू मामूरा अरविंद लोहिया महेश खटाना आदि सैकड़ो किसान मजदूर मौजूद रहे,







