
औरंगाबाद( बुलंदशहर )एंटी स्कैम अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने साइबर फ्राड से बचाव हेतु टिप्स दिए। मिशन शक्ति अभियान भी चलाया।
अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल लखावटी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने साइबर फ्राड से बचाव हेतु उपाय सुझाए। साथ ही गलती से फ्राड के शिकार हो जाने पर साइबर हैल्प लाइन 1930 पर सूचना देने का आग्रह किया।महिला सुरक्षा हेतु हरसंभव उपाय और आत्मरक्षा उपाय सुझाए। महिलाओं को उनके अधिकारों सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन की दिशा में जागरूकता अभियान चलाया तथा विभिन्न हैल्प लाइन नंबर नोट कराये। विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
महिला हैल्प डेस्क , एंटी रोमियो स्क्वायड बाल श्रम उन्मूलन यूपी 112, वूमेन पावर लाइन 1090, चाईल्ड हैल्प लाइन 1098, मुख्य मंत्री हेल्पलाइन 1076एंबुलैस 102 आदि की जानकारी दी गई।उप निरीक्षक नरेश कुमार उप निरीक्षक खुश्बू राजपूत उप निरीक्षक संदीप कुमार हेड का मुस्तकीम हरीओम आवेश कुमार सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल