बुलन्दशहर
पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर प्रधान सुरजावली ने की गांव के विकास पर सार्थक चर्चा

औरंगाबाद( बुलंदशहर )सुरजावली के ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से उनके लखनऊ कार्यालय में भैंट कर गांव के विकास में सहयोग मांगा। ग्राम प्रधान ने गांव के विकास पर मंत्री से चर्चा की।
ब्लाक लखावटी अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरजावली के ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी ने गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच कर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात की। ग्राम प्रधान ने पटका पहनाकर मंत्री जी का स्वागत सत्कार किया। ग्राम प्रधान ने गांव के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए गांव के विकास में मंत्री से सहयोग मांगा। मंत्री जी ने गांव की समस्याओं को हल करने में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
लोधी महासभा के अध्यक्ष संजय लोधी, सुनील त्यागी संभल, डॉ संजय आदि उनके साथ रहे,
रिपोर्टर राजेंद्रअग्रवाल






