शिक्षण संस्थान
प्रतिभा:हर्ष भाटी ने इंटर स्कूल योगासन चैंपियन -2026 में गोल्ड मेडल प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र का किया नाम रोशन

दनकौर:यश कान्वेंट स्कूल झाझर रोड दनकौर के कक्षा तीन के छात्र हर्ष भाटी ने इंटर स्कूल योगासन चैंपियन -2026 में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 22 फरवरी 2026 को बाल भारती स्कूल गाजियाबाद में आयोजित एनसीआर योगासन चैंपियन- 2026 में यूपी बोर्ड ,सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के स्कूल के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया,
जिसमें यश कान्वेंट स्कूल झाझर रोड दनकौर के कक्षा तीन के छात्र हर्ष भाटी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। स्कूल की संचालिका श्रीमती मंजू भाटी ने ग्लोबल न्यूज 24×7 के मुख्य संपादक ओमप्रकाश गोयल को बताया कि हर्ष पढ़ाई में भी बहुत होनहार छात्र है। इसके पिता श्री सुनील कुमार रियल एस्टेट का व्यापार करते हैं।







