नोएडा में भूजल दोहन नहीं रुके तो करेंगे आंदोलन-प्रवीण भारतीय
प्रभारी मंत्री बृजेश कुमार से की शिकायत

ग्रेटर नोएडा: नोएडा के सेक्टर 149-151-153 में बिल्डरों के द्वारा पिछले लंबे समय से भूजल दोहन किया जा रहा है। इस समस्या के समाधान अनेकों बार शिकायत की जा चुकी है इस संदर्भ में आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी प्रेम प्रधान के नेतृत्व में जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह एवं जिलाधिकारी को लिखित शिकायत दी। 
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गौतम बुध नगर के नोएडा के सेक्टर 149 – 151-153 में बिल्डरों के द्वारा पिछले दो वर्ष से लगातार बड़े स्तर पर भूजल दोहन किया जा रहा है जिसकी शिकायत भूजल विभाग एवं जिला प्रशासन से की जा रही है जिसके तत्पश्चात कोई भी कार्यवाही नहीं हुई।
इस लापरवाह रवैया से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भूजल विभाग की साठ-गांठ के कारण ही बिल्डर भूजल दोहन कर रहे हैं। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि सेक्टर 151 में एनपीएस बिल्डिंग के पीछे सैकड़ो पंप के माध्यम से स्वच्छ पानी को 24 घंटे बर्बाद किया जा रहा है। सेक्टर 153 में भी पिछले दो वर्ष से Ace बिल्डर भूजल दोहन कर रहा है उन्होंने कहा कि अगर यह लगातार ऐसे ही चला रहा तो एक दिन यहां लोग पानी की एक बूंद के लिए तरसेंगे।
वही प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने जिलाधिकारी मेधा रूपम को तत्काल प्रभाव से समस्या के समाधान के लिए कहा। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि इस लापरवाह एवं भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन इस भ्रष्ट व्यवस्था खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।
इस दौरान-चौधरी प्रवीण भारतीय चौधरी प्रेम प्रधान धर्मेंद्र भाटी तेजवीर चौहान संजय भाटी सत्येंद्र चौधरी नरेंद्र कपासिया आदि लोग मौजूद रहे।






