नंदिनी बनी तीज क्वीन नृत्य प्रतियोगिता में प्रियंका अव्वल
आर के पब्लिक स्कूल में हुआ तीज महोत्सव का आयोजन

औरंगाबाद (बुलंदशहर )आर के पब्लिक स्कूल में तीज़ पर्व के उपलक्ष में तीज़ महोत्सव का आयोजन किया गया। नंदिनी को तीज़ क्वीन चुना गया जबकि नृत्य प्रतियोगिता में प्रियंका अव्वल रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक शाहिद अली एवं प्रधानाचार्या उपासना शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि तीज़ पर्व नारियां बड़े ही उमंग और उत्साह पूर्वक मनातीं हैं।यह पर्व अत्यंत गौरवशाली है।
महोत्सव में शामिल सभी छात्राओं और उनकी माताओं ने हरे परिधान धारण कर समारोह में चार चांद लगा दिए। मेंहदी प्रतियोगिता लोकगीत नृत्य और झूला झूलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने तीज़ गीत सावन गीत तथा पारंपरिक गीत गायन किया।छात्रा जेसिका की माता नंदिनी को तीज़ क्वीन अवार्ड से सम्मानित किया गया। जबकि नृत्य प्रतियोगिता में आरब की माता प्रियंका अव्वल रही।
मिष्ठान व अन्य उपहार प्रदान कर सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या उपासना शर्मा ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल