बुलन्दशहर
सुरजावली में हुआ एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम
ग्रामीणों ने रोपे विभिन्न प्रजातियों के सैंकड़ों पौधे

औरंगाबाद (बुलंदशहर )ग्राम पंचायत सुरजावली में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी ने पौधा रोपण करते हुए किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के सैंकड़ों पौधे रोपे और उनकी समुचित देखभाल करने का प्रण लिया। दरोगा वीरेंद्र सिंह बिजेंद्र मलिक इतवारी सिंह लखीचंद ठेकेदार राजपाल सिंह लाला पवन कुमार प्रेमपाल सिंह सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल