बुलन्दशहर

प्रशिक्षण कार्यशाला में शिक्षकों को दिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा टिप्स 

नेशन पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा NCF2023 के संदर्भ में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शामिल शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित टीम सदस्यों ने उत्तम गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु विशेष टिप्स दिए। साथ ही आधुनिक शिक्षा प्रणाली की महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया

शिविर का शुभारंभ आगंतुक प्रशिक्षक सीबीएसई विषय वक्ता अर्पिता मुखर्जी,रंजीत सिंह, प्रिया सिंह, प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट एवं प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। विद्यालय परिवार ने आगंतुक प्रशिक्षकों को बुके भेंट कर स्वागत सत्कार किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

शिविर में भाग ले रहे शिक्षक शिक्षिकाओं को शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के उपाय विस्तार से बताये गये साथ ही शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण आधुनिक जानकारियां साझा कीं।

शिविर में शिक्षक शिक्षिकाओं ने विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों पर जानकारी हासिल की। तथा प्रश्न उत्तर सत्र के दौरान अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। प्रशिक्षुओं ने प्राप्त जानकारी को अपने शिक्षण कार्य में समावेश करने का प्रण लेते हुए शिविर को बहुत उपयोगी बताया और प्रशिक्षकों का आभार जताया।

कार्यक्रम का संचालन कन्वीनर लोकेश वर्मा एवं कोआर्डिनेटर हिमांशी गर्ग ने किया।

प्रशिक्षकों को प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल उप प्रधानाचार्य प्रमोद जोशी पी आर ओ आकाश डांगुर द्वारा शाल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोआर्डिनेटर अंशु गोयल, बबीता सिंह रश्मि शर्मा ललिता चौधरी नेहा पाठक सचिन कुमार सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समापन मूल्यांकन प्रश्नावली के साथ किया गया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!