दनकौर

श्री द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज में हुई क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित

दनकौर:आज श्री द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज, दनकौर के विज्ञान संकाय द्वारा विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को प्रोत्साहित करने हेतु एक क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्राणी शास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. रेशा के मार्गदर्शन में “The Basic Concepts of Zoology” विषय पर यह शैक्षणिक गतिविधि सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्राणीशास्त्र के मूलभूत सिद्धांतों की समझ को गहरा करना था।

बी.एससी. (ZBC) वर्ग के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक जिज्ञासा एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान: साजिया ख़ान (बी.एससी. तृतीय वर्ष),द्वितीय स्थान: शशांक सैनी (बी.एससी. प्रथम वर्ष),तृतीय स्थान (संयुक्त): कुमकुम भाटी (बी.एससी. तृतीय वर्ष) एवं सानिया (बी.एससी. प्रथम वर्ष)

कार्यक्रम में मानविकी संकाय से डॉ. संगीता एवं विज्ञान संकाय से महिपाल ने अपनी उपस्थिति और सहयोग प्रदान किया। अंत में डॉ. रेशा ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस तरह की प्रतियोगिताओं के शैक्षणिक महत्व पर प्रकाश डाला, जो विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!