गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ‘क्विज़ोनॉमिक्स 2026 : बजट की समझ को समर्पित बौद्धिक आयोजन’

ग्रेटर नोएडा : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा 17 फरवरी 2026 को एक भव्य शैक्षणिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “क्विज़ोनॉमिक्स 2026 – बज़: द बजट” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छात्रों में आर्थिक समझ, बजट विश्लेषण तथा समसामयिक आर्थिक मुद्दों पर तार्किक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।कार्यक्रम में प्रो. श्वेता आनंद एवं डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बजट से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर पैनल चर्चा की गई। यह चर्चा विद्यार्थियों के लिए भारतीय बजट, उसकी नीतिगत प्राथमिकताओं तथा आर्थिक प्रभावों को समझने का एक सशक्त मंच प्रदान किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बजट पर आधारित क्विज़ एवं समूह चर्चा (ग्रुप डिस्कशन) हुआ, जिसे दो चरणों में आयोजित किया गया।
इस शैक्षणिक आयोजन का मार्गदर्शन डॉ. इंदु उप्रेती (डीन, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट) एवं डॉ. शुभोजीत बनर्जी (विभागाध्यक्ष, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ दिनेश कुमार शर्मा, डॉ वर्षा दीक्षित, डॉ अजय कुमार कंसल, डॉ नवीन कुमार, डॉ शोभा देवी, रागनी जादोन, डॉ चांद बाबू, दिव्या ठाकुर एवं जागृति सिंह उपस्थित रहे।
“क्विज़ोनॉमिक्स 2026” न केवल एक प्रतियोगिता है, बल्कि यह छात्रों के लिए सीखने, विचार-विमर्श करने और स्वयं को अभिव्यक्त करने का एक सशक्त मंच प्रदान करना है। विश्वविद्यालय को विश्वास है कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके समग्र व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्रों ने काफी उत्सुकता से भाग लिया जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्र छात्रों को सम्मानित किया गया।







