बुलन्दशहर

राजकुमार लोधी बने लोधी संगठन के जिला उपाध्यक्ष 

लोधी समाज में दौड़ी खुशी की लहर 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी को राजपूत कल्याण महासभा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस मनोनयन से लोधी समाज में खुशी व्याप्त है।

अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत कुमार लोधी ने सर्वसम्मति से इस मनोनयन की घोषणा की। तथा राजकुमार लोधी को पद की शपथ दिलाई। नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष ने शपथ ग्रहण समारोह में बोलते हुए लोधी समाज के लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!