बुलन्दशहर

सगी बहिन की अस्मत लूटने वाले रैपिस्ट को न्यायालय ने किया भगोड़ा घोषित 

बहिन की लिखित तहरीर पर पुलिस ने किया था मामला दर्ज ,हाजिर नहीं होने पर होगी मकान की कुर्की 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ही सगी बहन के साथ बलात्कार करने के नामजद फरार आरोपी को न्यायालय ने भगोड़ा घोषित कर दिया। पुलिस ने गांव में पहुंच कर आरोपी के मकान पर नोटिस चस्पा किया और सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई।

गांव गंगहारी की एक युवती ने जनवरी 26 में अपने ही सगे भाई के खिलाफ जबरन बलात्कार करने की लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर नामजद आरोपी प्रशांत को तलाशा लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर ए सी जे एम सेकिंड ने अभियुक्त को भगोड़ा घोषित कर दिया। न्यायालय के आदेश पर वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश कुमार ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंच कर गांव में सार्वजनिक मुनादी कराई और मकान पर नोटिस चस्पा किया। थाना प्रभारी रामनरायण सिंह ने बताया कि अभियुक्त के मकान की कुर्की आदेश जारी किए गए हैं। न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई होगी।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!