बुलन्दशहर

नारी सुरक्षा हेतु समर्पित महिला थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को राष्ट्र चेतना मिशन ने किया सम्मानित

बुलंदशहर: महिला दिवस के अवसर पर बुलंदशहर नगर की महिलाओं की सहायता और सुरक्षा हेतु तत्पर महिला थाना प्रभारी एवं दर्जनों महिला पुलिसकर्मियों का अभिनन्दन कर सम्मानित किया।

रविवार को राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह और सचिव मयूर अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता महिला थाना पहुंचे और प्रभारी श्रीमती स्वाति रानी सभी महिला पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर, भारत माता के चित्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं,

वैदिक मंत्रोच्चार और स्वस्ति वचन के साथ सभी ने भव्य पुष्पवर्षा कर नारी सशक्तिकरण एवं नारी सुरक्षा में परिश्रमपूर्ण योगदान के लिए विशेष अभिनन्दन किया।

संगठन की महिला कार्यकर्ता सुषमा ठाकुर और अनुपम शर्मा ने सभी महिला पुलिसकर्मियों को मस्तक पर तिलक लगाकर तथा माला पहनाकर अभिनंदन किया।

अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने कहा कि यूपी सरकार के कुशल निर्देशन और महिला पुलिसकर्मियों की मेहनत के कारण ही आज बुलंदशहर और प्रदेश भर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो पा रही है। महिला पुलिसकर्मियों के अथक प्रयासों से ही आज नारी समाज में आत्मविश्वास और सुरक्षा का भाव विकसित हुआ है।

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर स्वाति रानी सहित महिला सब इंस्पेक्टर योजना सिंह, मोना अग्रवाल, हैड कॉन्स्टेबल राजबाला, प्राची, संगीता, गीता, सीमा, आंचल, अंशु, सोनिया, विमला, सुनीता, आरती, कॉन्स्टेबल संध्या, अनुराधा, तूलिका, रंगोली, कविता, पूजा, अन्तिम, चीनू, कुसुमलता आदि महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

महिला थाना टीम में ही शामिल एसआई राजवीर गौतम, मुन्नू सिंह, दिलावर हुसैन, गुडलक मिश्रा सहित हैड मोहर्रिर मुकेश कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार, कांस्टेबल राजप्रताप आदि भी मौजूद रहे।

राष्ट्र चेतना मिशन की ओर से अध्यक्ष हेमन्त सिंह, उपाध्यक्ष कपिल राणा, सचिव मयूर अग्रवाल, जिला उपासना प्रमुख कृष्ण मिश्रा, भूपेश कुमार, नमन कौशिक, देव शर्मा, शुभित अग्रवाल, हिमांशु वाल्मीकि आदि सम्मिलित रहे।

रिपोर्टर- नितिन वर्मा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!