दनकौर

बीडीआरडी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह  

दनकौर:बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज दनकौर गौतमबुद्धनगर में आज गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया, सर्वप्रथम विद्यालय के अध्यक्ष पंकज ,कान्ति प्रसाद गोयल ,प्रदीप गर्ग ,अनिल मांगलिक और विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण किया।

उसके पश्चात प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्तरूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन किया। विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने माॅ सरस्वती की वन्दना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया। स्काउट की छात्राओं ने समस्त अतिथियों का बैज व तिलक लगाकर स्वागत किया।

विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता हरिओम शर्मा  ने 76 वें गणतंत्र दिवस पर अपने विचार अंग्रेजी भाषा में व्यक्त किए। आचार्य अरविंद सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस देश को आजाद कराने के लिए अनेक देश भक्तों व सैनिकों अपनी जान गवांकर 15 अगस्त 1947 को भारत को आजाद कराया। उनको हमें सदैव याद रखना चाहिए। आज ही के दिन 26 जनवरी को अपने देश में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी अध्यक्षता में बना अपना संविधान सन 1950 में लागू किया गया। उसी दिन से सम्पूर्ण भारत वर्ष में 26 जनबरी धूमधाम से मनाई जाती है।   पंकज गर्ग ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबको देश के सैनिकों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। और आज के दिन हमे भक्तों को व उनकी कुर्बानी को याद करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह जी ने सभी मंचासीन पदाधिकारियों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया व सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाऐं दीं। वन्देमातरम के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में समस्त आचार्य परिवार व कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन आचार्य संजय दीक्षित ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!