दनकौर

नामित सदस्यों से नगरवासियों को नगर में विकास की उम्मीद

बिलासपुर: गौतमबुद्धनगर जिले के बिलासपुर नगर पंचायत में नामित सभासदों का स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। गोपाल बसु, ममता शर्मा व रोहित गर्ग को नामित सभासद बनाया गया है। जनरल ओबीसी व एससी समीकरण से नगर पंचायत विकास की उम्मीद जगी।

नगरवासियों ने कहा कि इन नए नामित सभासदों के जुड़ने से नगर पंचायत में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उनका मानना है कि बोर्ड की बैठकों में विकास से जुड़े मुद्दों पर अधिक प्रभावी ढंग से चर्चा हो सकेगी, जिससे योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

नव-नामित सभासदों ने अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का नगरवासियों को आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भी आश्वासन दिया।

रिपोर्ट घनश्याम पाल निर्मल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!