गुरु का सम्मान सर्वोपरि- गरिमा शर्मा

बुलंदशहर:यूपीपीसीएस परीक्षा में 16 वीं रैंक लाकर बुलंदशहर का नाम रोशन करने वाली गरिमा शर्मा ने जिस मॉडर्न एकेडमी स्कूल ईदगाह रोड बुलंदशहर में प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी आज उसी डिवाइन मॉडर्न एकेडमी में एसडीएम बनने पर गरिमा शर्मा का भव्य स्वागत किया गया गरिमा शर्मा और उसके माता-पिता पर डिवाइन मॉडल अकैडमी में पुष्प वर्षा करके एवं गुलदस्ता और शौल भेंट एवं सरस्वती देवी मां की मूर्ति भेंट करके जोरदार स्वागत किया गया कार्यक्रम में बोलते हुए गरिमा शर्मा ने कहा कि मैंने नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक अपनी प्राथमिक शिक्षा डिवाइन मॉडर्न अकैडमी बुलंदशहर में प्राप्त की आज मुझे खुशी हो रही है एवं गर्व महसूस हो रहा है कि जिस डिवाइन मॉडर्न अकैडमी में मैंने प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी आज उसी स्कूल में मेरा स्वागत समारोह आयोजित किया गया है गरिमा शर्मा ने कहा की डिवाइन मॉडर्न अकादमी के अध्यक्ष श्री श्यौपाल सिंह ने हमेशा मुझे पिता वाला प्यार दिया एवं मुझे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गरिमा शर्मा ने कहा की गुरु का सम्मान सर्वोपरि है उन्होंने कहा कि पहले गुरु माता दूसरा गुरु पिता एवं तीसरा गुरु शिक्षक होता है यह तीनों गुरु मिलकर व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं मेरे माता-पिता ने मुझे अच्छे संस्कार और अनुशासित जीवन जीना सिखाया तो डिवाइन बॉर्डर है अकादमी ने कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक यहां की शिक्षिकाओ ने मुझे अच्छी शिक्षा देकर समर्पण भाव सिखाया यहां की शिक्षिकाओ ने मुझे सिखाया की अपना लक्ष्य निर्धारित करो और समर्पण भाव से उसे लक्ष्य को हासिल करने के लिए ईमानदारी से मेहनत करो डिवाइन मॉडल अकादमी के अध्यक्ष श्यौपाल सिंह हमेशा मुझे पिताजी की तरह प्यार करते थे एवं आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते थे आज मैं अपने पिता समान चेयरमैन सर श्योपाल सिंह एवं डिवाइन मॉडर्न अकैडमी की शिक्षिकाओ का धन्यवाद करती हूं कि मेरे माता-पिता और डिवाइन मॉडर्न एकेडमी की वजह से मैं आज इस मुकाम पर पहुंची हूं। गरिमा शर्मा के माता-पिता श्री मनोज शर्मा एवं श्रीमती रश्मि शर्मा ने डिवाइन बॉर्डर अकैडमी का धन्यवाद करते हुए कहा की डिवाइन मॉडल अकैडमी ने शिक्षा का स्तर बहुत ऊंचा कर रखा है इसलिए हमारी बिटिया के भविष्य नींव मजबूत रखी गई।
डिवाइन मॉडर्न अकादमी के चेयरमेन चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने वाली बच्ची ने पूरे उत्तर प्रदेश में 14वीं रैंक लाकर हमारे स्कूल के साथ-साथ जनपद का नाम रोशन किया है और मैं गरिमा शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं देता हूं कि गरिमा शर्मा निकट भविष्य में आई०ए०एस० बने और अपने जनपद का नाम रोशन करें श्यौपाल सिंह ने गरिमा शर्मा के पिता मनोज शर्मा एवं उनकी मां रश्मि शर्मा को साधुवाद देते हुए कहा कि आप दोनों धन्य है की आपको ऐसी प्रतिभाशाली बिटिया मिली जिसे आपके और हमारे नाम को पूरे उत्तर प्रदेश में गौरवान्वित किया है। श्यौपाल सिंह ने बताया की कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए मैंने एक संत पुरुष बहुत ही संस्कावान महान रिटायर प्रधानाचार्य जी माननीय राजवीर शर्मा जी को इसलिए चुना है कि वह संस्कारों की मूर्ति हैं उन्होंने अपने परिवार को बहुत अच्छे संस्कार देकर आदर्श परिवार बनाया है।
स्वागत समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुत ही संस्कारवान सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य राजवीर शर्मा जी ने अपने अध्यक्षिय भाषण में गरिमा शर्मा को आशीर्वाद वचन देते हुए कहा की बिटिया अहम से और वहम से दूर रहना और पूरी ईमानदारी से जनता को न्याय देना भगवान ने तुम्हें जनता को न्याय देने के लिए इस पद पर सुशोभित किया है अपनी पद की गरिमा पर कभी आंच मत आने देना।
इस मौके पर स्वामी परम देव चौधरी करणवीर सिंह इंद्रपाल सिंह एडवोकेट गजेंद्र सिंह अरमान चंदेल शिव शंकर माथुर आसिफ भाई अजय सिरोही ध्रुव शर्मा धर्मेंद्र सिरोही आदि लोगों ने भी गरिमा शर्मा को जनपद बुलंदशहर का गौरव बताते हुए अपने विचार रखें कार्यक्रम में कपिल तोमर, श्रीमती नेहा अरोड़ा ,श्रीमती प्रज्ञा सेठी, श्रीमती रोशनी सिंह ,श्रीमती अमिता मिश्रा, श्रीमती दीपा शर्मा, श्रीमती सिमरन अरोड़ा, श्रीमती प्रीति ,श्रीमती शु़बल अशरफ, श्रीमती मधु श्रीमती आकांक्षा श्रीमती दीक्षा सुश्री गौरी श्री मीनू, सुश्री अल्फिया, सुश्री मीनू ,सुश्री काजल ,सुश्री दीपशिखा ,सुश्री रुश्दा, श्रीमती सोनम शर्मा अध्यापिकाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।
रिपोर्ट- संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7






