बुलन्दशहर
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ख़त्म मांगें पूरी होने पर लौटे काम पर

औरंगाबाद (बुलंदशहर)सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गयी। गुरुवार को सभी हड़ताली कर्मचारी काम पर लौट आए और कस्बे में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए। हड़ताल खत्म हो जाने से कस्बे वासियों ने राहत की सांस ली है।
नगर पंचायत औरंगाबाद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार सुबह खत्म हो गई। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि हमारी सभी मांगों को पूरा कर दिया गया है और अब हमें कोई शिकवा शिकायत नहीं है। हड़ताल खत्म हो जाने से सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा-करकट उठाने में देरी नहीं की। जहां दो दिन चली हड़ताल से जनजीवन प्रभावित हो गया था वहीं हड़ताल खत्म हो जाने और हड़ताली कर्मचारियों के काम पर लौटने से कस्बे वासियों ने राहत महसूस की है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल