बुलन्दशहर

रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी ने किया बच्चों को सम्मानित

बुलंदशहर:रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी द्वारा स्कूल पिनेकल ग्लोबल स्कूल चोला रोड पर 2 फरवरी को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया था और अद्भुत अकल्पनीय पेंटिंग बनाकर दी जिसमें से चयन कर्ताओं को विजेता बच्चे ढूंढना अत्यंत मुश्किल हो गया

विजेता बच्चों को रीजनल कॉर्डिनेटर प्रदीप अग्रवाल , राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक जय मित्तल,दीपक बंसल, अरविंद गर्ग, मुनेश कंसल, ने बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया इंशा, नेहा, लिवांशी, आराध्या , नाविका, कशिश, जेहरा, रितु, विराज, दिव्या, उपेंद्र, रेहान ,हर्ष ,अन्वी, जयंत ,विराट, समर, हर्षित, दृष्टि, सलोनी, नक्श, मानवी, दीपांशी, अवनी ,भरत, आरुष, भारती, आयुष, हिमांशी ,प्राची, अर्जुन , आशी, खुशी ,आरुषि, तनिश, एंजेल, राधिका, धर्मेंद्र बच्चों ने पुरस्कार प्राप्त किया

अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने सभी विजेताओं बच्चों को बहुत सुंदर पेंटिंग के लिए बधाई दी एवं संस्थापक सचिव राजीव अग्रवाल ने उपस्थित बच्चों से कहा कि जिन बच्चों को इस बार पुरस्कार नहीं मिले हैं वह निराश ना हो अगली बार मेहनत कर प्रथम स्थान प्राप्त करें

रीजनल कोऑर्डिनेटर प्रदीप अग्रवाल ने सभी विजेताओं बच्चों को शुभकामनाएं दी स्कूल चेयरमैन जय मित्तल ने रोटरी के सभी सदस्यों का स्वागत एवं इस प्रतियोगिता के लिए आभार व्यक्त किया और उम्मीद की रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी बच्चों के प्रोत्साहन के लिए विभिन्न कार्यक्रम स्कूल के सहयोग से आयोजित करता रहेगा

स्कूल की तरफ से मैनेजर मनोज श्री प्रिंसिपल ऋषिकांत सीमा स्वाती,पवन और बड़ी संख्या में बच्चों उपस्थित रहे,

रिपोर्ट संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!