दनकौर

सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल दनकौर का प्रांतीय प्रतिनिधियों द्वारा किया गया निरीक्षण

दनकौर:विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संबद्ध शिशु शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल दनकौर गौतम बुद्ध नगर में आज प्रांतीय योजना अनुसार विद्यालय विकास की दृष्टि से अवलोकन हेतु प्रांतीय प्रतिनिधियों द्वारा प्रवास किया गया प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी ने बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा प्रांतीय योजना अनुसार श्री प्रकाश वीर जी पूर्व प्रधानाचार्य वर्तमान में प्रांतीय समिति के सदस्य तथा श्री नीतीश कुमार जी प्रांतीय समिति के सदस्य तथा सरस्वती शिशु मंदिर नोएडा समिति के सह प्रबंधक के द्वारा आज सरस्वती शिशु मंदिर दनकौर के विद्यालय का निरीक्षण किया अवलोकन किया,

प्रबंध समिति से चर्चा वार्ता की आचार्यों के साथ भी चर्चा वार्ता की विद्यालय विकास की दृष्टि से दोनों बंधुओं ने अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष  अनिल कुमार गोयल , नरेंद्र कुमार शर्मा ,कु सोनिया जी, कु वंशिका जी, कु भावना शर्मा जी, कु चाहत जी, श्री मति विनीता जी, श्री मति नीतू सिंह जी आदि उपस्थित रहे ,

अध्यक्ष  अनिल कुमार गोयल जी ने सभी का आभार प्रकट किया तथा सभी को हार्दिक धन्यवाद दिया , अनिल कुमार मांगलिक जी ने तथा  अनिल कुमार गोयल जी ने पटका पहनाकर दोनों बंधुओं का स्वागत किया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!