बुलन्दशहर

सर्वेश वर्मा ने की भाजपा महिला मोर्चा जिला सम्मेलन में सहभागिता 

बुलंदशहर जिला मुख्यालय पर हुआ आयोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित भाजपा महिला मोर्चा जिला सम्मेलन में अपनी कार्यकारणी सदस्याओं के साथ भाग लिया। सर्वेश वर्मा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने का संकल्प लिया।

भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला महिला सम्मेलन की मुख्य अतिथि उत्तराखंड की राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिया अग्रवाल तथा जिला अध्यक्ष विकास चौहान का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशी शर्मा ने की। तथा इसका संचालन कल्पना वर्मा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ जनों ने भाग लिया। सम्मेलन में महिलाओं ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का प्रण लिया।

विधायक मीनाक्षी सिंह पूर्व विधायक विमला सोलंकी अनिता लोधी नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल शिकारपुर नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी, जिला पंचायत सदस्य अल्पना जादौन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। औरंगाबाद टीम में किरण रानी,मीनू ललिता सुनीता सविता आशा दर्शन कुसुम दीक्षा शिक्षा रश्मि रेखा रेनू सविता कविता गुंजन मनीषा आदि सर्वेश वर्मा के साथ रहीं।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!