बुलन्दशहर

अंतर-सदनीय खो खो प्रतियोगिता में सतलुज सदन व कावेरी सदन रहे अव्वल 

जे पी विद्या मंदिर तौमडी में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)जे पी विद्या मंदिर तौमडी में दो दिवसीय अंतर -सदनीय खो खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। फाइल गुरुवार को खेला गया। विद्यालय के चारों सदनों यमुना कावेरी सतलुज गंगा के कक्षा छह से बारह तक के बच्चों ने खेलभावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ रोमांचक प्रदर्शन किया,

बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला सतलुज और गंगा सदन के बीच हुआ जिसमें 8-3 के अंतर से मुकाबला सतलुज सदन के पक्ष में रहा।

बालिका वर्ग में कावेरी और गंगा सदन के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। कावेरी सदन ने 3-2 के अंतर से जीत दर्ज की।

प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने सभी बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए खेलों को खेल भावना से ही खेलने का आग्रह किया और कहा कि हार जीत होती रहती है। हार से और अधिक परिश्रम करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

कोच निखलेश गुप्ता जीतेश कुमार नीवी अग्रवाल आदि ने प्रतियोगिता संचालन में सहयोग किया। और खिलाड़ियों का मार्ग दर्शन किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!