स्कूल चेयरमैन ने मनाया स्कूली बच्चों के बीच जन्म दिन
एक सौ ग्यारह कन्याओं का पूजन कर किया आदर-सत्कार, सभी स्कूली बच्चों को दिए गए स्कूली बैग,

औरंगाबाद (बुलंदशहर)श्री साईं कान्वेंट स्कूल के चेयरमैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता अशोक कसाना ने एक नई सराहनीय पहल करते हुए अपना 47 वां जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ मनाया। एक सौ ग्यारह कन्याओं का पूजन कर आदर-सत्कार किया गया और सभी बच्चों को उपहार प्रदान किए गए।
श्री साईं कान्वेंट स्कूल खानपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा से पधारे गोपाल तंवर, राजकुमार सिंघल, भाजपा नेता ठाकुर सुनील सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। हवन किया गया जिसमें सभी सम्मानित गणमान्य लोगों ने आहूतियां दीं। पूजा अर्चना पंडित राजकुमार शर्मा ने संपन्न कराई।
इस अवसर पर एक सौ ग्यारह कन्याओं का पूजन किया गया और उनका आदर सत्कार कर उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा छह की छात्राओं रुकैय्या और ईलमा ने सारगर्भित विचार रखकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बर्थडे केक काटा गया बर्थडे सांग एवं वैल्कम गीत गायन किया गया और आगंतुक अतिथियों ने अशोक कसाना और उनकी धर्मपत्नी कविता कसाना को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अशोक कसाना की माता दलीपो देवी व चाचा रामरिख सिंह एडवोकेट ने आशीर्वाद दिया।
भंडारे और प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया ,इस अवसर पर विधायक स्याना देवेन्द्र लोधी, भाजपा नेता ठाकुर सुनील सिंह क्षेत्राधिकारी स्याना प्रखर पांडेय, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह डा अजीत सिंह जाडौल डॉ मोहित कपासिया मंडल अध्यक्ष शिवाली जयवीर सिंह मंडल अध्यक्ष ईलना, स्कूल प्रबंधक जयवीर सिंह उप प्रबंधक रामवीर सिंह भड़ाना आशु मैनी, आदि हजारों लोग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य नरेश चंद्र ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल