स्कूली बच्चे पहुंचे जे पी विद्या मंदिर ,उत्तम व्यवस्था साफ सफाई और अध्ययन कक्ष देख हैरान रह गए मासूम

औरंगाबाद( बुलंदशहर)उच्च प्राथमिक विद्यालय ख्वाजपुर के छात्र छात्राओं ने जे पी विद्या मंदिर तौमडी का दौरा कर विद्यालय का जायजा लिया। विद्मा मंदिर की साफ-सफाई व्यवस्था अध्धयन कक्ष प्रयोगशालाओं आदि को देख स्कूली बच्चे हैरान रह गए। बच्चों ने बेहतर गुणवत्ता युक्त शिक्षा पर बेहद खुशी का इजहार किया।
पी एम श्री स्कूल ट्विनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत पी एम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय ख्वाजपुर ब्लाक लखावटी के बच्चे सोमवार को जे पी विद्या मंदिर तौमडी पहुंचे। विद्मा मंदिर परिसर में प्रधानाचार्या सुनीता सिंह के नेतृत्व में शिक्षक शिक्षिकाओं स्कूली बच्चों ने अतिथि विद्यार्थियों और शिक्षकों का भावभीना स्वागत सत्कार किया। दोनों विद्यालयों के बच्चों ने एक दूसरे से परिचय प्राप्त किया और अपने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों और उपलब्धियों का आदान-प्रदान किया। अतिथि बच्चों को विद्यालय की भौतिक, रसायन,जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं में सामान्य प्रयोग कराये गये तथा कंप्यूटर लैब में गूगल बाबा से मनचाही जानकारी प्रश्न पूछे। बच्चों ने सामाजिक विज्ञान व। कला लैब में आकर्षक चित्र और पेंटिंग देख बच्चे मंत्रमुग्ध हो गए और भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि काश विद्मा मंदिर उनका अपना विद्यालय होता तो वो और अधिक बेहतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम होते। संगीत कक्ष में बच्चों ने सुर लय ताल मिलाते हुए भरपूर आनंद उठाया।।
आकर्षण का मुख्य केंद्र सामान्य समूह चर्चा रस्साकसी खेल रहा जिसका अतिथियों ने भरपूर लुत्फ उठाया। सभी को जलपान कराया गया और अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया। अतिथि शिक्षक प्रधानाचार्य राजकुमार तथा वेदप्रकाश शिक्षिका बबीता ने अनुभव को यादगार बताते हुए जे पी विद्या मंदिर परिवार का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा इस माध्यम से छात्रों का आत्मविश्वास सहयोग मित्रता आदि गुणों का विकास होता है। प्रवक्ता चंद्र प्रताप निखिलेश गुप्ता मनीष चौधरी संदीप चौधरी जितेश कुमार नीवे अग्रवाल जितेंद्र भारद्वाज सोमकुमार आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया ,
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






