नामित सदस्यों को एसडीएम ने शपथ दिलाई

बिलासपुर : बिलासपुर नगर पंचायत के सभागार में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम अनुराग गुप्ता ने शासन की तरफ से नगर पंचायत बिलासपुर के मनोनीत सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
एसडीएम ने नगर पंचायत बिलासपुर के मनोनीत सभासद ममता शर्मा व रोहित गर्ग को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।उपजिलाधिकारी सदर अनुराग गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत के विकास में सभासदों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि सभासद स्थानीय समस्याओं से सीधे तौर पर जुड़े होते हैं और जनता की अपेक्षाओं को समझते हुए विकास कार्यों को गति देने में उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र सिंह सभी मनोनीत सभासदों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करते हुए नगर क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाए
इस मौके पर नगर पंचायत बिलासपुर अध्यक्ष लता सिंह, संजय सिंह, अनुपम तायल, शरीफ़ सैफी, सुंदर शर्मा, राकेश शर्मा, गौतम नागर, अमित भाटी, राहुल भाटी, दिनेश भाटी, बिक्रम भाटी, सोविंदर नागर, अजय शर्मा, प्रतिक्षा शर्मा, सौरभ शर्मा, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट घनश्याम पाल






