एस डी एम सदर व क्षेत्राधिकारी नगर पहुंचे नागेश्वर मंदिर
कांवड़ यात्रियों की व्यवस्था का लिया जायजा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

औरंगाबाद( बुलंदशहर )एस डी एम सदर दिनेश चंद्र और क्षेत्राधिकारी प्रखर पांडे ने शुक्रवार को प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर पहुंच कर कांवड़ यात्रियों की व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लिया। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और कांवड़ियों को सुव्यवस्थित ढंग से जल चढ़ाने की सुविधा हेतु मंदिर कमेटी से विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उच्चाधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की शिथिलता और लापरवाही नाकाबिले बर्दाश्त होगी।
विश्व विख्यात कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराये जाने की कयावद में शुक्रवार को एस डी एम सदर दिनेश चंद्र और क्षेत्राधिकारी प्रखर पांडे ने मंदिर और उसके आसपास का जायजा लिया। उन्होने कहा कि सीसीटीवी कैमरे सही तरीके से काम करते रहें। बैरिकेडिंग लगाकर कावंड़ियों को जलाभिषेक की सुविधा उपलब्ध कराई जाये। शुद्ध पेयजल और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के दिशा निर्देश दिए। मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री से भी व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया।
अधिकारियों ने थाना प्रभारी रामनरायण सिंह को चाक चौबंद व्यवस्था के लिए तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होने यह भी कहा कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। ऐसे तत्वों से भरपूर सख्ती से निपटा जायेगा।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल







