बुलन्दशहर

सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने किया नामित सभासदों का स्वागत 

तरसेम गुर्जर के आवास पर हुआ स्वागत समारोह का आयोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)सिकंदराबाद के भाजपा विधायक लोकप्रिय नेता लक्ष्मी राज सिंह ने नगर पंचायत के नामित सभासदों का स्वागत किया। विधायक ने आशा जताई कि अनुभवी लोगों के नगरपंचायत में आसीन होने से कस्बे का बेहतर और पारदर्शिता पूर्ण विकास संभव हो सकेगा।

उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व जिला मंत्री युवा नेता तरसेम गुर्जर के आवास पर मंगलवार को नगर पंचायत औरंगाबाद में नामित सभासदों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शामिल सिकंदराबाद के लोकप्रिय भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासदों नरेश तायल और प्रेम सैनी को पुष्प गुच्छ भेंट कर भाजपाई पटका पहनाकर स्वागत सत्कार किया। विधायक लक्ष्मी राज ने सभासदों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कस्बे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नव मनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर चेयरमैन तरसेम गुर्जर, लोकेश गूर्जर महेश प्रजापति पवन लोधी अनिल गूर्जर पिंटू ठाकुर जतिन ठाकुर दिनेश गुप्ता प्रवेश लोधी बौबी गूर्जर शिवम लोधी मोहित गूर्जर आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!