अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन के तत्वाधान में आयोजित हुई विचार गोष्ठी

बुलंदशहर:अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन के तत्वाधान में गांव झज्जर तहसील सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर में आज विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी का विषय था ‘सरकार के सुशासन के प्रयासों के बाद भी अनुसूचित जातियों पर क्यों बढ़ रहे अत्याचार और शोषण के मामले ‘ इस अवसर पर अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीर सिंह जी ने की और संचालन नगर अध्यक्ष ककोड़ विनोद जी ने किया।
कार्यक्रम के संयोजक महेश चंद गुहेर जी ने इस अवसर पर विचार गोष्ठी में उपस्थित हुए सभी बुद्धिजीवियों स्वागत किया। मुख्य अतिथि रामबीर सिंह जी,जो RBS International public school Andhel Sikandrabad के चेयरमैन और भारतीय वाल्मीकि समाज मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी सामाजिक संगठनों को इस समय एक साथ मिलकर अनुसूचित जातियों पर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठानी होगी। संजय कुमार चौटाला ने गांव -गांव, शहर- शहर में हो रहे शोषण और अत्याचार का गहनता से अध्ययन किया है। बिना लोभ लालच के काम करने वाले लोगों को सभी सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दलों, कर्मचारी यूनियनों को पहचानना चाहिए संजय कुमार चौटाला, धरमचंद राठी, रामदास वैद , राजू अच्छेजा, स्वर्गीय जगराम टाक, , समाज में निस्वार्थ काम करने वाले लोग मिसाल हैं। ऐसे लोगों के समाज के प्रति समर्पण को देखकर सभी आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को आगे आकार योगदान देना चाहिए। संजय कुमार चौटाला जब माननीय मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ नाथ जी के सराहनीय प्रयासों के बाद भी वाल्मीकि समाज को न्याय नहीं मिल रहा है ऐसा महसूस करते हैं तो सभी समाज के लोगों को उन्हें सुनना चाहिए और एक बड़े आंदोलन के लिए आगे आना चाहिए। जिला अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर श्री सतवीर सिंह ने संगठन का इतिहास बताया।
प्रदेश उपाध्यक्ष भोलू पहलवान जी ने कहा कि सच्चे समाज हितेषी रात दिन समाज सेवा में कार्यरत हैं। उत्तरप्रदेश में भ्रष्टाचार अनुसूचित जातियों पर शोषण का मुख्य कारण है। पहलवान प्रेमसिंह ने कहा खास तौर से वाल्मीकि समाज के स्वार्थी लोग जो सच्चे समाज के हितैषियों का साथ नहीं देते बल्कि सामंतवादियों का सहयोग करते हैं। अत्याचार के लिए जिम्मेदार हैं। श्री भगवानदास जी ने कहा आज संगठन पर गांव -गांव में हो रहे अत्याचारों का पूरा डाटा है। लगता हैं। देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हमारे बाबा जी तक बात नहीं पहुंची हैं। उन तक बात पहुंचने के लिए सारे समाज को एक जुट होना ही पड़ेगा। श्री शिवराम वाल्मीकि और श्री नंदकिशोर वाल्मीकि ने भी अपनी बात रखी।
अंत में गोष्ठी के अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष वीर सिंह जी ने कहा कि आज समाज में कानून के जानकार वकील, प्रशासनिक रिटायर्ड अधिकारी, जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता बहुत है। परंतु एक साथ ना होने के कारण शोषण और अत्याचार हो रहा हैं। शोषण करता संगठित हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद जीनवाल जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश चंद वाल्मीकि जी के नेतृत्व में सभी सामाजिक संगठनों, और देश के बुद्धिजीवियों को एक जुट करने का हमारा प्रयास है। सभी सामाजिक संगठन अलग अलग समाज हित में अपनी सामर्थ्य के अनुसार काम कर रहे हैं। संजय कुमार चौटाला जैसा व्यक्तित्व बुलंदशहर में सभी बुद्धिजीवियों के साथ साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनाने के लिए प्रयासरत हैं। सभी को उन्हें गंभीरता से लेना होगा।
रिपोर्टर गोपाल बसु





