बुलन्दशहर

शब ए बारात है गुनाहों से तौबा की रात अल्लाह की इबादत, सबसे बड़ा सबाब 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )शब ए बारात त्यौहार कस्बे में धूमधाम और इबादत करते हुए मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इबादत करते हुए गुनाहों से तौबा करने की बात कही।

घरों में बच्चों ने अपने परिजनों के साथ हंसी खुशी सज-धज कर अल्लाह की इबादत की। कब्रिस्तान में अपने पुरखों की कब्रों पर पहुंचकर फातिहा पढ़ा और अल्लाह की इबादत करते हुए उनकी रुह को जन्नत अता करने की गुजारिश की।

जामा मस्जिद के पेश इमाम कारी शेर मौहम्मद साहब ने बताया कि शब ए बारात त्यौहार गुनाहों से तौबा करने अल्लाह की इबादत करने का त्यौहार है। उन्होने युवाओं से सड़कों पर स्टंट ना करने और अपने बड़ों का आदर करने की अपील की।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!