दनकौर

श्री द्रोणाचार्य पी0जी0 कॉलिज दनकौर में शेक्सपियर दिवस का आयोजन

दनकौर: श्री द्रोणाचार्य महाविद्यालय, दनकौर में शेक्सपियर दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान शेक्सपियर के नाटकों और कविताओं पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें शेक्सपियर के संवादों का पाठ, नाटकीय प्रस्तुतियाँ, और शेक्सपियर के जीवन और कार्यों पर आधारित प्रश्नोत्तरी शामिल थीं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव  राजनिकांत अग्रवाल ने कहा कि शेक्सपियर की रचनाएँ न केवल साहित्यिक महत्त्व रखती हैं, बल्कि वे हमें मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने में भी मदद करती हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर गिरीश कुमार वत्स ने कहा की शेक्सपियर इंग्लैंड के ही नहीं अपितु पूरे विश्व के लिए थे। साथी उन्होंने यह भी कहा की इसलिए उनकी रचनाएं सार्वभौमिक थी।

महाविद्यालय की उपप्राचार्य डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि शेक्सपियर दिवस का आयोजन छात्रों को शेक्सपियर की रचनाओं के प्रति जागरूक करने और उनकी साहित्यिक विरासत को समझने का एक उत्कृष्ट अवसर है।

कार्यक्रम का आयोजन अंग्रेजी विभाग द्वारा किया गया, जिसमें मंच का संचालन एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा देविका चौधरी और नितिन नागर ने किया। डॉ0 देवानन्द सिंह, डॉ0 शिखा रानी, डॉ0 निशा शर्मा, और डॉ. संगीता रावल की महत्वपूर्ण भूमिका थी। साथ ही अन्य विभाग के शिक्षक शिक्षिकाएं तथा विभागध्यक्षों ने बहु अनुशासनिकता के साथ शेक्सपियर दिवस के उपलक्ष में हुई सूक्ष्म संगोष्ठी के दौरान हुई नई जानकारियां प्राप्त की और इस आयोजन की भरपूर सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!