शौर्योत्सव खेल महोत्सव 2025–26 : क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले, बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित शौर्योत्सव खेल महोत्सव 2025–26 के अंतर्गत (19 फरवरी 2026) खेल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो बेहद प्रतिस्पर्धी मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
दिन का पहला क्रिकेट मुकाबला सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक राम शरण दास बॉयज हॉस्टल एवं श्री नारायण गुरु बॉयज हॉस्टल के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद राम शरण दास बॉयज हॉस्टल की टीम ने जीत दर्ज कर अगले चरण में अपनी जगह सुनिश्चित की।
दूसरा मैच दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक बिरसा मुंडा बॉयज हॉस्टल और गुरु घासी दास बॉयज हॉस्टल के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बिरसा मुंडा बॉयज हॉस्टल की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की।
इसके साथ ही शौर्योत्सव के अंतर्गत बालिका वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भी शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 5 टीमों की भागीदारी रही। मैच सायं 5:00 बजे से प्रारंभ हुए और पूरे दिन चले, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया।
शौर्योत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ आगे बढ़ रही हैं।







