बुलन्दशहर

शिक्षा गौरव सम्मान विभूषित डॉ राजपाल सिंह का हुआ भव्य स्वागत 

अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में एग्रोनामी विभागाध्यक्ष डॉ राजपाल सिंह को शिक्षा गौरव सम्मान से नवाजे जाने पर हर्ष व्याप्त है। महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव तथा शारीरिक शिक्षा एवं खेल कूद विभागाध्यक्ष प्रोफेसर भीष्म सिंह ने डॉ राजपाल सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

गुलावठी के शुभम् साहित्य कला और संस्कृति संस्थान ने शुभम् महोत्सव 2025 के अवसर पर डॉ राजपाल सिंह को रामलाल कंसल शिक्षा गौरव सम्मान से सम्मानित किया था।

प्रोफेसर भीष्म सिंह ने बताया कि डॉ राजपाल सिंह की मेहनत शोध और अपने विद्यार्थियों के प्रति अटूट समर्पण ने एग्रोनामी विभाग को नई ऊंचाईयां प्रदान की हैं। साथ ही समूचे अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी को गौरवान्वित किया है। उन्होने कहा कि जिस प्रकार आपने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ाया है वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। महाविद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरवशाली क्षण है कि हमारे बीच एक ऐसा व्यक्तित्व है जिसने शिक्षा को केवल ज्ञान प्रदान का साधन न मानकर बल्कि समाज निर्माण का आधार बनाया है। यह सम्मान न। केवल उनके शैक्षिक योगदान और समाज में किये गये अमूल्य कार्यों की स्वीकृति है बल्कि हमारे समय में शिक्षा जगत को दिशा देने वाली उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रतीक भी है,इस अवसर पर तमाम शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!