श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलिज में मनायी गई शिवाजी महाराज जी की जयंती

दनकौर:आज श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलिज, दनकौर में शिवाजी महाराज की जयंती का आयोजन शिवाजी महाराज की चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर महाविद्यालय के सचिव रजनीकान्त अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ0 गिरीश कुमार वत्स के दिशा-निर्देशन में किया गया। साथ ही प्राचार्य ने बताया कि शिवाजी महाराज एक महान मराठा राजा और सैन्य नेता थे, जिन्होंने 17वीं शताब्दी में मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी। वह अपनी सैन्य रणनीतियों, प्रशासनिक क्षमताओं और अपने लोगों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। तथा उपप्राचार्य डॉ0 रश्मि गुप्ता ने शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उनकी जीवनी और उपलब्धियों पर चर्चा की और उनके आदर्शों और मूल्यों पर चलने का सभी को संकल्प दिलाया।
साथ डॉ0 नाज़ परवीन जी ने शिवाजी महाराज की जीवन पर विस्तृत जानकारी, डॉ0 अनुज भड़ाना भारत की एकता और अखण्डता पर एवं डॉ0 सूर्यप्रताप राघव हिन्दुत्व पर शिवाजी महाराज जी के विचारों की विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।