श्रुति बनी मिस फेयरवेल,विधि बनी मिस के डी
के डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखावटी में हुआ फेयरवेल समारोह

औरंगाबाद (बुलंदशहर )के डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखावटी में शनिवार को फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को भाव पूर्ण विदाई दी गई।
शुभारंभ प्रबंधक अर्पित ठाकुर एवं प्रधानाचार्या विभा शर्मा द्वारा मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया गया। अपने संबोधन में प्रबंधक अर्पित ठाकुर ने कहा कि अनुशासित रहकर अपनी लगन और मेहनत से निरंतर आगे बढ़ने की चेष्टा करें। अनुशासन और कड़ी मेहनत हर सफलता की एक मात्र कुंजी है। प्रधानाचार्या विभा शर्मा ने बोर्ड परीक्षा टिप्स दिए और तनाव से दूर रहकर अपनी परीक्षा देने की सीख दी। 
फेयरवेल पार्टी में कक्षा ग्यारह के बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया
निर्णायक मंडल ने अभिनव शर्मा को मिस्टर फेयरवेल और श्रुति को मिस फेयरवेल चुना। कृष्णा शर्मा मिस्टर के डी और विधि मिस के डी चुने गए।
प्रबंधक अर्पित ठाकुर ने सभी चयनित बच्चों को सैश पहना कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह का समापन शानदार सामूहिक भोज एवं फोटो सेशन के साथ हुआ। तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल







