ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा मण्डल में SIR Activity अभियान का हुआ शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा:भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मण्डल के सभी बूथों पर आज SIR (Summary Intensive Revision) अभियान की ज़ोरदार शुरुआत की गई। इस अभियान के माध्यम से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को गति देने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन की प्रक्रिया को पारदर्शी व सुगम बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस कार्यक्रम का संचालन ज़िलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और मण्डल अध्यक्ष श्री अर्पित के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री मुकेश दीक्षित तथा शक्ति केन्द्र संयोजक  योगेन्द्र पवार (सेक्टर डेल्टा) के संरक्षण में अभियान का सफल आयोजन हुआ।

सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ यह अभियान शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान सेक्टर के निवासियों का उत्साहपूर्ण सहयोग देखने को मिला। प्रारंभ में नए फॉर्म भरने और SIR प्रणाली को समझने में कुछ नागरिकों को कठिनाई हुई, किन्तु वहाँ उपस्थित बीएलओ (Booth Level Officers) और बीएलए-2 अधिकारियों ने तत्परता से सभी समस्याओं का समाधान किया।

दोपहर के बाद विजिलेंस अधिकारी सुश्री ममता चौधरी (लेखपाल) ने डेल्टा-1 स्थित कम्युनिटी सेंटर पहुँचकर SIR अभियान के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए और मोबाइल एप के माध्यम से कार्य को और अधिक सरल व प्रभावी ढंग से करने के लिए सभी बीएलओ को महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर बीएलओ प्रियंका कसाना, श्वेता वर्मा, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, तथा बीएलए-2 भगवत प्रसाद शर्मा (मीडिया प्रभारी, भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

SIR (Summary Intensive Revision) निर्वाचन आयोग की एक विशेष पहल है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक वर्ष मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाता है। इस प्रक्रिया में:

• नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं,

• त्रुटिपूर्ण विवरणों का संशोधन किया जाता है,

• मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं।

इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो तथा आगामी चुनावों में वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!