बच्चों के शिक्षण हेतु विनायक इंटरनेशनल स्कूल में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

बुलंदशहर:रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी द्वारा CA रो. नितिन अग्रवाल ( डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 25-26) की प्रेरणा से विनायक इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों की शिक्षा हेतु रो . लवकेश गुप्ता (असिस्टेंट गवर्नर) द्वारा स्मार्ट क्लास को समर्पित किया गया
रो.राजीव अग्रवाल ने कहा कि रोटरी द्वारा समय-समय पर बच्चों के शिक्षण हेतु स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर क्लास का सहयोग किया जाता रहा है ताकि बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके 
स्कूल चेयरमैन डॉक्टर गीतांशु शर्मा एवं प्रधानाचार्य रेनू सिरोही ने क्लब अध्यक्ष रो.अनुराग अग्रवाल एवं सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मार्ट क्लास के लिए रोटरी का आभार व्यक्त किया
विनायक इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के लिए विभिन्न गेम, बच्चों के लिए स्विमिंग पूल आदि की बेहतर व्यवस्था देखकर सभी सदस्य मंत्र मुक्त हो गए
क्लब अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अजय मित्तल, अजय कंसल, अजय गोयल, नीरज राघव, अमित गर्ग,जुग्नेश बंसल, आदि साथी मौजूद रहे,
रिपोर्ट -संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7






