ग्रेटर नोएडा

सामाजिक पहल:विश्व जल दिवस पर महिला कारावास में बंद महिलाओं के लिए एक वाटर कूलर किया भेंट

नवीन ग्रेटर नोएडा: विश्व जल दिवस पर इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा, डिस्ट्रिक्ट 301 द्वारा आज लुक्सर  जेल में एक सराहनीय सामाजिक पहल के अंतर्गत महिला कारावास में बंद महिलाओं के लिए एक वाटर कूलर भेंट किया गया। यह कूलर अब वहां स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराएगा, जिससे महिलाओं को विशेष सुविधा मिलेगी।

यह कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दीपिका बाली एवं एसपी जेल बृजेश कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। क्लब की प्रधान अदिति भारद्वाज, प्रोजेक्ट चेयरमैन अंकिता तथा सचिव शैली गर्ग के नेतृत्व में यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दीपिका बाली ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और हमें निरंतर समाज सेवा के लिए आगे आना चाहिए। वहीं एसपी जेल बृजेश कुमार जी ने क्लब के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

क्लब की पूर्व प्रधान अनीता सिंघला ने कहा कि क्लब के सदस्य सदैव समाज सेवा के कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं और आगे भी ऐसे कार्य निरंतर करते रहेंगे।

इस अवसर पर क्लब की सदस्य प्रतिभा, सोनिका, सुनीता, रेखा एवं संगीता के साथ अन्य गणमान्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे,यह पहल समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!